Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2024

रामदुलारे गैया कौनें मारी है

ब्रज की दुनियां एक सवेरौ सौ रातन पै भारी है, राम दुलारे, गैया कौनें मारी है? भैंसा, बकरा, और मुरगन की बात अलग, इनके मरिबे की तौ महिमा न्यारी है, राम लला रे अब दुनियां कौ का होगौ? योंई समझ रये बिगरी बात सम्हारी है चिमटा की आवाज पै गैया आय गई, घर आई तब गैया रोज बिड़ारी है रोज बहाने चैयें बिनकूँ लडिबे कूँ, अब कें लरिकन नें तलवार निकारी है.. मैं बलिहारी अपनेइ बंसी वारे की, तीनों लोक ते अबऊ मथुरा न्यारी है. उर्मिला माधव

सिलसिले न रहे

जब मुहब्बत के सिलसिले न रहे, आंख क्या मिलती,दिल मिले न रहे, दोनों हल्क़ों को कुछ तलब न रही, ऐसे बिछड़े कि फिर गिले न रहे, उर्मिला माधव