Skip to main content

जावत हैं

तरह---
दिन मुसीबत के हर इक हाल में कट जाते हैं...
------------------------------------------------.
दिन मुसीबत के हरेक हाल में कट जावत हैं,
जि और बात है कद मांस के घट जावत हैं ,

बुरे बखत में अगर धैर्य संग संग रहै,
पहाड़ गम के यों ई खेल में हट जावत हैं,

अबई इतेक ना बिगरी ना गंगा पांज भई,
निरे डरे हैं,अपईं जान ते डट जावत हैं ,

चलत रहेंगे,न सुस्तांगे जो बीच  गैल कभू
बिनईं के ताईं भले दिन भी पलट आवत हैं,

भलेंऊं काटि दई नार,पर ना मूड़ झुकौ,
हैं ऐसे बीर अभऊ तख़्त पलट जावत हैं...
#उर्मिलामाधव..
21.9.2015

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कील ते

ब्रिज ग़ज़ल जिंदगी कट रही है मुस्किल ते, भागि जामेंगे, तेरी महफिल ते, सांस लैनौ भी एक जुआ सौ है, कैसें जीतेंगे काऊ आदिल ते, कितनी तक़लीफ़ है करेजा में, पूछ कें देखियों तौ बिस्मिल ते, नाव काग़ज़ की देह आफ़त सी, कितनी गहराई पूछें साहिल ते, हम कूं दूरी बताऔ मंजिल की, दूनी हिम्मत करिंगे हम दिल ते, उर्मिला माधव 28.3.2018

बबा जू

हकीकत बबा जू,समझनी परैगी, मजा की सजा तौ,भुगतनी परैगी, न बैय्यर की इज्जत है मिसरी कौ ढेला, जि गोली कुनैनी,गटकनी परैगी, घड़ी तुमनें बांधी है,सोने की मन भर, तौ लोहेउ की तुमकूँ पहरनी ...

कैसें आंकौ जायगौ

प्रेम कौ अनुपात आखिर कैसैं आंकौ जायगौ, यों बताऔ, मन के भीतर कैसैं झाँकौ जायगौ, पीर कौ अनुमान अब तक कौन कर पायौ कहौ, एक ही लठिया ते कैसे प्रेम हाँकौ जायगौ, आँख के आँसुंन ऐ तौ तुम हाथ ते ढकि लेओगे, घाव की दुनियां कौ हिस्सा कैसैं ढाँकौ जायगौ, जिंदगी भर राख चूल्हे की लगी रई हाथ में जे बताऔ और कब तक रेत फांकौ जायगौ, झालरी,झूमर सजा केँ, देह सुन्दर कर लई, कौन खन जे भाग मोतिन संग टांकौ जायगौ ? उर्मिला माधव.... 4.4.2016