ब्रज की दुनियां❤️❤️
Uma Sharma
अति में ऑ ईश्वर में बैर सुनिश्चित है,
काई पै फ़िसलंगे पैर सुनिश्चित है,
साँच कभू मत कहियो, दुनियां कूटैगी,
पत्थर की मूरत कूं दैर सुनिश्चित है..
गर्व कियौ रावण नें, लंका मैट दई,
करनी तौ भुगतैगौ खैर सुनिश्चित है,
धरी पाप की मूड़ गठरिया,होस में आ
नरक कुंड की वरना ,सैर सुनिश्चित है,
उर्मिला माधव,
Comments
Post a Comment